Q&A-Unit-02-Research-Aptitude-Part-01

Question-1. नीचे दो कथन दिये गए हैं- (NTA/UGC-NET June, 2023)

कथन 1: शून्य परिकल्पना की पुष्टि किये जाने के बजाय उसे अस्वीकार करने का जोखिम 0.01 p-स्तर की तुलना में 0.05 p-स्तर पर अधिक होता है।

कथन II : टाइप-1 त्रुटि करने का जोखिम 0.01 p-स्तर की तुलना में 0.05 p-स्तर पर कम होता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये:

(a) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

(b) कथन I और II दोनों असत्य हैं।

(c) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।

(d) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।

उत्तर – (c) कथन I सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।

Question-2. नीचे दो कथन दिये गए हैं-

कथन I: सहगण (कोहॉर्ट) वह जनसंख्या है जिसके सदस्यों में कुछ विशिष्ट अभिलक्षण समान होते हैं।

कथन II : भविष्यालक्षी अध्ययन में अनुसंधानकर्ता लोगों की

स्मृतिओं और अनुस्मरणों पर निर्भर रहता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये:

(a) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

(b) कथन I और II दोनों असत्य हैं।

(c) कथन । सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।

(d) कथन । असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।

उत्तर – (c) कथन । सत्य है लेकिन कथन II असत्य है।

Question-3. नीचे दो कथन दिये गए हैं-

कथन 1: द्विभाजी चर में दो से अधिक श्रेणियाँ होती हैं।

कथन II: नामित चर में दो से अधिक श्रेणियाँ हो सकती हैं।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये:

(NTA/UGC-NET June, 2023)

(a) कथन I और II दोनों सत्य हैं।

(b) कथन I और II दोनों असत्य हैं।

(c) कथन । सत्य है लेकिन कथन ।। असत्य है।

(d) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है। 

उत्तर – (d) कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है। 

प्रश्न-4. जनगणना निम्नलिखित में से किसका एक उदाहरण हो सकता है?(NTA/UGC-NETJune, 2023)

(a) ऐतिहासिक अध्ययन

(c) अनुदैर्ध्य अध्ययन

(b) प्रकरण (केस) अध्ययन

(d) प्रायोगिक अध्ययन 

उत्तर – (c) अनुदैर्ध्य अध्ययन

प्रश्न-5. ‘गुणात्मक शोध’ और ‘मात्रात्मक शोध’ दोनों निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं? (NTA/UGC-NET Oct., 2022)

(a) डाटा न्यूनीकरण

(b) कृत्रिम प्रतिवेश (Settings)

(c) डाटा की एकरूपता

(d) सामाजिक स्वप्नचित्र

(NTA/UGC-NET Oct., 2022)

उत्तर – (a) डाटा न्यूनीकरण

प्रश्न-6. निम्नलिखित में से कौन-से ‘आधार सिद्धांत’ (Grounded Theory) के उत्पाद हैं? (NTA/UGC-NET Oct., 2021) 

1. प्रायोगिक रूपरेखा

2. संकल्पनाएँ

3. प्राक्कल्पनाएँ

4. एक श्रेणी के गुण

5. सैद्धांतिक तनूकरण (Dilution)

नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये : 

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 2, 3 और 4

(c) केवल 3, 4 और 5

(d) केवल 1, 2 और 5 

उत्तर –  (b) केवल 2, 3 और 4

प्रश्न-7. जब किसी अज्ञात क्षेत्र के संबंध में जानने और सूचना एकत्र करने के लिये शोध अध्ययन संचालित किया जाता है, तो उसे निम्नलिखित में से किस रूप में जाना जाता है?  (NTA/UGC-NET Oct., 2021) 

(a) प्रायोगिक अध्ययन

(b) व्यवहार्यता अध्ययन

(c) व्याख्यात्मक शोध

(d) गवेषणात्मक शोध

उत्तर –  (d) गवेषणात्मक शोध

प्रश्न-8. नीचे दो कथन दिये गए हैं- (NTA/UGC-NET Oct., 2022)

कथन 1: ‘त्रिभुजीकरण’ को शोध प्रश्नों के उत्तर देने में शोधकर्ताओं द्वारा भिन्न-भिन्न परिप्रेक्ष्य लेने के रूप में वर्णित किया जाता है।

कथन II: ‘त्रिभुजीकरण’ से अपेक्षा की जाती है कि इससे गुणवत्तापूर्ण शोध के संवर्धन के लिये विभिन्न अंतर्दृष्टियों से जान का सृजन होगा।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिये गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये-

(a) कथन I और II दोनों सही हैं।

(b) कथन I और II दोनों गलत हैं।

(c) कथन । सही है, लेकिन कथन || गलत है।

(d) कथन । गलत है, लेकिन कथन II सही है।

उत्तर – (a) कथन I और II दोनों सही हैं।