MPPSC-PRELIMS EXAM PAPER-01-2024-Q.N.71-80

MPPSE PRE 2024


mppsc
MPPSC PRE 2024

71. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल की स्थापना किस देश की एक कम्पनी के सहयोग से हुई थी ?

(A) जर्मनी 

(B) फ्रांस 

(C) रूस 

(D) ब्रिटेन 

उत्तर–> 

(D) ब्रिटेन 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

7th Nov 1955Agreement between The Govt. of India and Associated Electrical Industries (AEI) of the UK to setup a manufacturing plant

About us | BHEL Bhopal

72. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, किस जिले में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है ? 

(A) इंदौर 

(B) ग्वालियर 

(C) भोपाल 

(D) जबलपुर 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–> 

(C) भोपाल 

भोपाल (80.9%) में सबसे अधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत है, जबकि डिंडौरी (4.6%) में यह प्रतिशत सबसे कम है। 2011 की जनगणना के अनुसार, मध्य प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला इंदौर है, जिसकी जनसंख्या 32,76,697 है, जबकि हरदा जिला 5,70,465 की जनसंख्या के साथ सबसे कम आबादी वाला जिला है।

73. निम्नलिखित में से कौन-सी सिंचाई परियोजना में चार राज्यों की भागीदारी है ? 

(A) बाणसागर परियोजना 

(B) भांडेर परियोजना 

(C) राजघाट परियोजना 

(D) सरदार सरोवर परियोजना 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–> 

(D) सरदार सरोवर परियोजना 

सरदार सरोवर परियोजना भारत की सबसे बड़ी जल संसाधन परियोजनाओं में से एक है, जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे चार प्रमुख राज्यों को सेवा प्रदान करती है।

**बाणसागर परियोजना:** यह परियोजना मध्य प्रदेश में रीवा-शहडोल मार्ग पर स्थित है और यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और बिहार का एक संयुक्त उद्यम है।

74. 2021 – 22 के अनुसार, मध्यप्रदेश में क्षेत्रफल एवं उत्पादन की दृष्टि से अनाजों में गेहूं का कौन-सा स्थान है ? 

(A) तृतीय 

(B) चतुर्थ 

(C) द्वितीय 

(D) प्रथम 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–>

(D) प्रथम 

मघ्य प्रदेश-कृषि :इतिहास एवं कृषि के क्षेत्र में वर्तमान परिदृश्य  mpkrishi govt site link.

मध्य प्रदेश की विविध जलवायु को ध्यान में रखते हुए इसे 11 जलवायु क्षेत्रों और 5 फसल क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। खरीफ मौसम में सोयाबीन सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है, जो लगभग 62 लाख हेक्टेयर में उगाई जाती है। इसके अलावा, खरीफ में धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, ज्वार, बाजरा, कोदों, कुटकी, तिल, और कपास प्रमुख फसलें हैं। रबी मौसम में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों, गन्ना, और अलसी उगाई जाती हैं, जिनमें गेहूं का क्षेत्रफल सबसे अधिक है। गेहूं की उत्पादकता में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों से इसका क्षेत्रफल, उत्पादन, और उत्पादकता तेजी से बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त, कपास और गन्ना भी प्रमुख नकद फसलें हैं।

75. मध्यप्रदेश के किस जिले में सोयाबीन का उत्पादन प्रारम्भ हुआ था ? 

(A) इंदौर 

(B) उज्जैन 

(C) विदिशा 

(D) देवास 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)
उत्तर–> 

(D) देवास 

सोयाबीन की खेती सबसे पहले देवास जिले में शुरू हुई थी।

76. रॉक फॉस्फेट का उपयोग निम्नलिखित में से किस उद्योग में किया जाता है ? 

(A) वस्त्र उद्योग 

(B) उर्वरक उद्योग 

(C) चीनी उद्योग 

(D) कागज उद्योग 

MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-09-06-2024)

उत्तर–> 

(B) उर्वरक उद्योग 

अधिकांश फॉस्फेट रॉक का उपयोग घुलनशील फॉस्फोरस उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है, हालांकि कुछ का उपयोग सीधे मिट्टी में करने के लिए भी किया जाता है। हालांकि, फॉस्फेट रॉक पौधों के लिए फॉस्फोरस का एक महत्वपूर्ण स्रोत हो सकता है, लेकिन यह हमेशा सीधे उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

77. मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में अधिकांश वर्षा किसके द्वारा होती है? 

(A) मानसून की अरब सागर शाखा से 

(B) मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से 

(C) लौटते हुए मानसून से 

(D) चक्रवातों से 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)
उत्तर–> 

(B) मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से 

78. मध्यप्रदेश में काली मिट्टी का निर्माण किस चट्टान के द्वारा हुआ ? 

(A) बलुआ पत्थर 

(B) चूना-पत्थर 

(C) बेसाल्ट 

(D) नीस 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–>

(C) बेसाल्ट 

काली मृदा बेसाल्ट चट्टानों के विखंडन से बनती है। इसका काला रंग टीटानीफेरस मैग्नेटाइट के कारण होता है। इस मिट्टी में स्वत:जोत प्रक्रिया पाई जाती है।  इसमें लोहा, एल्युमिनियम, पोटाश, और चुना अधिक मात्रा में होते हैं, जबकि नाइट्रोजन, ह्यूमस और फास्फोरस की कमी होती है। इसे रेगुर, काली, कपासी या चेरनोजम मिट्टी भी कहा जाता है। इस मिट्टी में मुख्य रूप से कपास, मूंगफली, तंबाकू, और फल उगाए जाते हैं।

79. विन्ध्यन स्कार्पलैण्ड का दक्षिणी भाग क्या कहलाता है ? 

(A) अमरकंटक पठार 

(B) मैकाल पठार 

(C) भाण्डेर पठार 

(D) बस्तर पठार 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–> 

(A) अमरकंटक पठार 

विन्ध्यन स्कार्पलैण्ड (विंध्यन कगार भूमि)  इसका अधिकांश क्षेत्र बड़े-बड़े बलुआ पत्थरों से निर्मित है जिनके बीच-बीच में स्लेटी पत्थर भी है। इसकी ऊँचाई 350 मीटर से 550 मीटर है। 

80. मध्यप्रदेश में बाँस का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ? 

(A) 1975 

(B) 1964 

(C) 1973 

(D) 1963 

(MPPSC-PRE-2024-EXAM DATE-23-06-2024)

उत्तर–> 

(C) 1973 


MPPSC-PRELIMS EXAM PAPER-GS-2024 Que.No.01-10

(MPPSC सहायक प्राध्यापक(Assistant Professor) परीक्षा, प्रथम प्रश्नपत्र, परीक्षा तिथि 09/06/2024) Que 32-33-34



  • 11 – भाद्रपद मासकी ‘अजा’ और ‘पद्मा’ एकादशीका माहात्य 
    लोमशजी बोले- प्रजाजनो ! श्रावण मासके शुक्लपक्षमें जो एकादशी होती है, वह ‘पुत्रदा’ के नामसे विख्यात है। वह मनोवाञ्छित फल प्रदान करनेवाली है। तुमलोग उसीका व्रत करो। यह सुनकर प्रजाओंने मुनिको नमस्कार किया और नगरमें आकर विधिपूर्वक पुत्रदा एकादशीके व्रतका अनुष्ठान किया। उन्होंने विधिपूर्वक जागरण भी किया और उसका निर्मल पुण्य राजाको दे दिया । … Read more
  • 14 – पुरुषोत्तम मासकी ‘कमला’ और ‘कामदा’
    एकादशीका माहात्म्य युधिष्ठिरने पूछा – भगवन् ! अब मैं श्रीविष्णुके व्रतोंमें उत्तम व्रतका, जो सब पापोंको हर लेनेवाला तथा व्रती मनुष्योंको मनोवाञ्छित फल देनेवाला हो, श्रवण करना चाहता हूँ। जनार्दन ! पुरुषोत्तम मासकी एकादशीकी कथा कहिये, उसका क्या फल है ? और उसमें किस देवताका पूजन किया जाता है ? प्रभो ! किस दानका क्या … Read more
  • 13 – कार्तिक मासकी ‘रमा’ और ‘प्रबोधिनी’एकादशीका माहात्म्य
    युधिष्ठिरने पूछा- जनार्दन ! मुझपर आपका स्नेह है; अतः कृपा करके बताइये। कार्तिकके कृष्णपक्षमें कौन-सी एकादशी होती है ? भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् ! कार्तिकके कृष्णपक्षमें जो परम कल्याणमयी एकादशी होती है, वह ‘रमा’ के नामसे विख्यात है। ‘रमा’ परम उत्तम है और बड़े-बड़े पापोंको हरनेवाली है। पूर्वकालमें मुचुकुन्द नामसे विख्यात एक राजा हो चुके … Read more
  • 12 – आश्विन मासकी ‘इन्दिरा’ और ‘पापाङ्कुशा’ एकादशीका माहात्य 
    युधिष्ठिरने पूछा- मधुसूदन ! अब कृपा करके यह बताइये कि आश्विनके शुक्लपक्षमें किस नामकी एकादशी होती है ? भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् ! आश्विनके शुक्लपक्षमें जो एकादशी होती है, वह ‘पापाङ्कुशा’ के नामसे विख्यात है। वह सब पापोंको हरनेवाली: तथा उत्तम है। उस दिन सम्पूर्ण मनोरथकी प्राप्तिके लिये मनुष्योंको स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करनेवाले पद्मनाभसंज्ञक … Read more
  • 10 – श्रावण मासकी ‘कामिका’ और ‘पुत्रदा’ एकादशीका माहात्म्य 
    युधिष्ठिरने पूछा- गोविन्द ! वासुदेव ! आपको नमस्कार है ! श्रावणके कृष्णपक्षमें कौन-सी एकादशी होती है ? उसका वर्णन कीजिये । भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् ! सुनो, मैं तुम्हें एक पापनाशक उपाख्यान सुनाता हूँ, जिसे पूर्वकालमें ब्रह्माजीने नारदजीके पूछनेपर कहा था। नारदजीने प्रश्न किया – भगवन् ! कमलासन ! मैं आपसे यह सुनना चाहता हूँ … Read more

Leave a Comment